मंडी पुलिस का एक्शन मोड, सड़क पर उतरे अफसर, कार्रवाई तेज
मंडी अतिरिक्त निरीक्षक मुमताज खान ने 5 वाहन सीज़ किए, कई चालान भी काटे
सहारनपुर । एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में थाना मंडी पुलिस ने आज सुबह जेबीएस इंटर कॉलेज के पास एक सख्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान की अगुवाई कर रहे थे थाना मंडी के अतिरिक्त निरीक्षक मुमताज खान जिन्होंने
इस दौरान 5 वाहनों को मौके पर ही सीज़ कर दिया। जबकि कई अन्य गाड़ियों के चालान भी काटे। पुलिस ने यह कार्रवाई उन वाहन चालकों पर की, जो लगातार यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे थे।
अभियान के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग और नियमों के पालन की सख्त सलाह दी।
इस चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से मौजूद रहे
अतिरिक्त निरीक्षक मुमताज खान ।
चौकी इंचार्ज कटहरा द्वितीय अमित प्रसाद।
सब इंस्पेक्टर शहरोज़ आलम ।
महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति।
हेड कांस्टेबल राहुल त्यागी।
पुलिस प्रशासन का साफ संदेश है — नियम तोड़ोगे तो कार्रवाई तय है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़