भारतीय किसान यूनियन एकता के जिला अध्यक्ष बने मो0 नोशाद
क्षेत्र में खुशी का माहौल बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी
शामली
भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने संगठन का विस्तार करते हुए मोहम्मद नोशाद निवासी कुआं रोड जनपद शामली को युवा प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र सोपा है आशा व्यक्त की गई है कि वह संघर्षशील रहते हुए क्षेत्र के किसानों मजदूरों की समस्याओ का समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेंगे
इनके युवा प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष बनते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है उनके आवास पर बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़