सहारनपुर के दो अलग अलग थानों ने की अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही
अवैध चाकू सहित एक गिरफ्तार, नशा तस्कर से 25 ग्राम स्मैक बरामद
सहारनपुर । जनपद सहारनपुर में पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत आज पुलिस को दो महत्वपूर्ण सफलताएँ मिलीं। एक ओर थाना फतेहपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी ओर थाना नकुड़ पुलिस ने 25 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
थाना फतेहपुर पुलिस ने अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार
सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के आदेशानुसार थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने दिनांक 11 अगस्त 2025 को ग्राम मुजफ्फराबाद स्थित गैस एजेंसी के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान काका पुत्र निन्ना निवासी ग्राम आमवाला जयन्तीपुर, थाना बिहारीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है।
इस संबंध में थाना फतेहपुर पर मु.अ.सं. 188/25, धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी पुलिस टीम में शामिल रहे
थानाध्यक्ष सचिन पूनिया
उ.नि. विजय सिंह
हैड कांस्टेबल 130 नितिन कुमार
हैड कांस्टेबल 1188 आकाश कुमार ।
थाना नकुड़ पुलिस ने 25 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा
सहारनपुर । थाना नकुड़ पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को ग्राम चढ़ाव के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान उस्मान पुत्र शहजाद निवासी ग्राम खेड़ा अफगान, थाना नकुड़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
गिरफ्तारी के बाद थाना नकुड़ पर मु.अ.सं. 284/25, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अधिक मुनाफे के लिए स्मैक की तस्करी करता है।
गिरफ्तारी में पुलिस टीम में शामिल रहे
प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम
उ.नि. विकास चारण
है.का. 301 प्रवीण ढाका
है.का. 791 राजीव कुमार
कांस्टेबल 1806 योगेश कुमार ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़