थाना मण्डी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा : बंद घर से जेवर-नकदी उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार
सहारनपुर । मंडी पुलिस ने एक चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की वारदात से जुड़े 4200 रुपये बरामद किए गए हैं।
थाना मंडी क्षेत्र निवासी रहमान पुत्र इकराम ने 2 फरवरी 2025 को थाने में तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से चांदी के लगभग 750 ग्राम जेवरात, 5 ग्राम सोने के जेवरात और 25,000 रुपये नकद चोरी कर लिए हैं। इस सम्बन्ध में थाना मंडी में मु.अ.सं. 61/25 धारा 331(4)/305ए बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन व नगर पुलिस अधिकारियों की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक मंडी बीनू सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 12 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त फुरकान पुत्र इकराम, निवासी शैखा मैदान थाना झिंझाना (शामली) हाल निवासी बरकत कॉलोनी खाताखेड़ी थाना मंडी, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सरकारी कमेले के सामने चांद कॉलोनी जाने वाली गली से पकड़ा गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी खासा लंबा है, जिसमें झिंझाना व कैराना थानों में दर्ज मुकदमे शामिल हैं। 4/25 शस्त्र अधिनियम, 135 विद्युत अधिनियम, 380/411 IPC और वर्तमान में 331(4)/305ए/317(2) बीएनएस की धाराएं।पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे
उ.नि. अश्वनी कुमार
है.का. प्रदीप
है.का. हरेन्द्र ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़