पत्रकार सुरेन्द्र सिंह बड़ेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
राजस्थान। जयपुर में क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा जयपुर के कांस्टिट्यूशन क्लब में महापराक्रमी योद्धा, राष्ट्र के अमर सपूत दुर्गादास राठौड़ जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने उनके अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि की रक्षा के लिए किए गए महान संघर्षों को नमन किया।
इस अवसर पर लोकायुक्त जस्टिस पी.के. लोहरा, जनरल दिलीप सिंह, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, तथा प्रताप फाउंडेशन के संयोजक महावीर सिंह सरवड़ी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।