अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़
मैनपुरी 15 अगस्त किशनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई l यह घटना किशनी- बेवर मार्ग पर ढढोश पल के पास हो गई l जहां इंस्पेक्टर ललित भाटी, सर्विलांस टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे l कब जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने की बजाय नहर की पटरी की तरफ भागने लगा भागने के दौरान उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया l इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फाइल की पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया l एस एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गए बदमाश की पहचान करहल की गिहार कॉलोनी के रहने वाले छोटू गिहार के रूप में हुई है पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, तीन खली और कर जिंदा कारतूस बरामद किए हैं l छोटू गिहार के खिलाफ पहले से ही 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं l घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही हैl