लोकेशन अंबाला
रिपोर्टर राजकुमार
नारायणगढ़, 15 अगस्त।
नारायणगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह में अम्बाला मण्डल आयुक्त संजीव वर्मा ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित।
नारायणगढ़, 15 अगस्त। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर अम्बाला मण्डल आयुक्त संजीव वर्मा ने अतिरिक्त अनाज मण्ड़ी नारायणगढ़ में आयोजित उपमण्डल स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मण्डल आयुक्त संजीव वर्मा ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों तथा शहीदों को नमन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज का यह दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के बलिदान का दिन है, जो हमें याद दिलाता है असंख्य वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई।
इस अवसर पर उन्होंने वार विडो/शहीदों के परिजनों तथा सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को भी सम्मानित किया।
समारोह में पुलिस तथा विभिन्न स्कूलों की एनसीसी की टुकडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट किया और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
उन्होने कहा कि मैं उन वीर सैनिकों को भी प्रणाम करता हूं, जो देश की सीमाओं पर विपरित परिस्थितियों में भी तिरंगे की शान को बरकरार रखे हुए हैं, जिनकी बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आज पूरा भारत तिरंगामय है, हर गली, हर घर तिरंगे के रंग में रंगा है और हर कौने में देशभक्ति की गूंज है। तिरंगा हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनों का जीवंत प्रतीक है। आज हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी से पहले और बाद में, भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
हाल ही में पूरी दुनिया ने देखा कि किस प्रकार 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया और हमारी बहनों के सिंदूर को उजाड़ दिया। यह केवल नागरिकों पर एक आतंकी हमला नहीं था, बल्कि भारत की आत्मा पर किया गया एक दुस्साहसपूर्ण प्रहार था। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस घटना के तुरंत बाद स्पष्ट शब्दों में कहा था कि भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर चलेगा और इस हमले के पीछे जो भी हैं, उन्हें उनकी कल्पना से भी अधिक कठोर सजा देगा।
इस अवसर पर मण्डल आयुक्त संजीव वर्मा ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों तथा शहीदों को नमन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज का यह दिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का दिन है, जो हमें याद दिलाता है मां भारती के असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई।
उन्होने कहा कि मैं उन वीर सैनिकों को भी प्रणाम करता हूं, जो देश की सीमाओं पर विपरित परिस्थितियों में भी तिरंगे की शान को बरकरार रखे हुए हैं, जिनकी बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आज पूरा भारत तिरंगामय है, हर गली, हर घर तिरंगे के रंग में रंगा है और हर कौने में देशभक्ति की गूंज है। तिरंगा हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनों का जीवंत प्रतीक है। आज हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी से पहले और बाद में, भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
हाल ही में पूरी दुनिया ने देखा कि किस प्रकार 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया और हमारी बहनों के सिंदूर को उजाड़ दिया। यह केवल नागरिकों पर एक आतंकी हमला नहीं था, बल्कि भारत की आत्मा पर किया गया एक दुस्साहसपूर्ण प्रहार था। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस घटना के तुरंत बाद स्पष्ट शब्दों में कहा था कि भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर चलेगा और इस हमले के पीछे जो भी हैं, उन्हें उनकी कल्पना से भी अधिक कठोर सजा देगा।
समारोह में पहुंचने पर एसडीएम शिवजीत भारती और अन्य गणमान्य लोगों में मुख्यतिथि अम्बाला मण्डल आयुक्त श्री संजीव वर्मा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मंच संचालन प्राध्यापक संजय धीमान ने किया।
इस अवसर पर एसडीएम शिवजीत भारती, एडिशनल सिविल जज (सीनीयर डिवीजन) चितेश गुप्ता व सिविल जज (जूनियर डिवीजन) डॉ. जितेन्द्र कुमार, डीएसपी सूरज चावला, पूर्व विधायक डॉ.पवन सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के भाई चंदन सैनी और नम्बरदार सुरेश पाल, नगरपालिका चेयरपर्सन रिंकी वालिया, नगरपालिका उपप्रधान आईना गुप्ता, पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, मण्डल प्रधान विक्रम राणा, नारायणगढ़ के नायब तहसीलदार संजीव अत्री व शहजादपुर के नायब तहसीलदार अमित वर्मा, बीडीपीओं जोगेश कुमार नारायणगढ, बीडीपीओ शहजादपुर शबनम रेलन, नारायणगढ़ के खण्ड़ शिक्षा अधिकारी मनजीत कौर, शहजादपुर खण्ड़ शिक्षा अधिकारी नरोतम शर्मा, मुख्याध्यापक सुरेन्द्र धीमान, नगरपालिका सचिव मोहित कुमार, मार्किट कमेटी सचिव अखिलेश शर्मा, मार्किट कमेटी शहाजदपुर के सचिव अफसर सिंह, स्टैनो नवीन सैनी, एसडीओं बिजली निगम विकास बंसल, राकेश बिंदल, कृष्ण लाल धारी सहित गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।