थाना सिकंदरपुर वैश्य में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
कासगंज। जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
थाना प्रभारी श्री चंचल सिरोह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, राजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, उदित कुमार, सुभाष चंद्र, रामनिवास सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया।