इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
बरघाट/ 79वें स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर पालिका परिषद सिवनी अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान उनके घर पहुंचकर किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विशाल सिंह मस्कोले ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पुष्पमाला पहनाकर, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।
सिवनी नगर में रहने वाले लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजन
सुदर्शन बाझल सुनील लुथरा कृष्ण कुमार साहू सुभाष नंदनवार राजेश उपाध्याय सैयद अहमद अली महेश कश्यप राजकुमार अग्रवाल संतोष कठल सुरेशचंद अग्रवाल धमेन्द्र जैन मोहन साहू रघुराज सिंह बघेल दिनेश लुथरा कमला दिवाकर सूरज जैन,श्रीमति समसुदजिया, श्रीमति कुरेशा प्रमिला जैन मंजुला कौशल कनीजा बानो शहनाज परवीन उर्मिला गुप्त जुबेदा खान शमीमा बी ताहिरा बेगम अलका मिश्रा शारदा लोढा — प्रत्येक के घर पहुंचकर नपा अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर नगर पालिका सिवनी की सहायक यंत्री देवेश्वरी धुर्वे विकास मेहरा (उपयंत्री) विजय शर्मा (लिपिक)राहुल मालवी एवं अजय चौधरी उपस्थित रहें।