बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, विवेक भदोरिया एवं सुनील मिश्रा रहे डॉल्फिन कप 2025 के विजेता-
रिपोर्टर राजेंद्र धाकड़
नर्मदापुरम
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम नगर की स्थानीय डॉल्फिन अकादमी में आयोजित डॉल्फिन कप 2025 में विवेक भदोरिया एवं सुनील मिश्रा की जोड़ी विजेता रही एवं उपविजेता डॉक्टर विवेक दुबे एवं डॉ अभिषेक जैन की जोड़ी रही। डॉल्फिन अकादमी के आयोजन में बताया गया कि इस प्रतियोगिता में 32 खिलाड़ियों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें विजेता को विजेता ट्राफी एवं उपविजेता को उपविजेता ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। बैडमिंटन का यह आयोजन नर्मदापुरम में अपने आप में एक विशेष आयोजन रहा, जिसकी नगर में काफ़ी लोकप्रियता देखने को मिली। डॉल्फिन कप को प्रमुख रूप 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रखा गया था। आयोजन के मुख्य अतिथि शिक्षाविद पं. अरुण शर्मा, देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे, डॉ. राजेश महेश्वरी एवं स्पोर्ट्स टीचर नर्मदा महाविद्यालय तरुण रावत की उपस्थित में किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉल्फिन अकादमी ने सभी खिलाड़ियों का हार्दिक आभार जताया। डॉल्फिन कप 2025 के विजेता श्री भदोरिया ने कहा युवाओं को बैडमिंटन के खेल में रुचि लेना चाहिए, इस खेल से व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक रूप का विकास होता है इस खेल से आप अपना अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम पूरे दुनिया जगत में रोशन कर सकते हैं।