दूषित पानी का उपयोग करने से फैली बीमारी
दमोह सिंग्रामपुर//
रिपोर्टर//सुनील शुक्ला
जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत सगोड़ी खुर्द के ग्राम करौंदी मानगढ़ में बोरवेल के दूषित पानी का उपयोग करने से फैला हैजा अंशु मेहरा की सूझबूझ के कारण स्वास्थ विभाग की टीम को जानकारी देकर बची दर्जनों लोगों की जान जिसमें ग्राम करौंदी मानगढ़ में उल्टी व दस्त की बीमारी से 8 से 10 परिवार ग्रसित हुए जिससे दर्जनों लोग बीमार हुए बीमार होने का कारण सेप्टिंग टैंक के पास बोरवेल का पानी उपयोग करने के कारण हुआ जिसमें बाजू में सेप्टिक टैंक का लीकेज होना बताया जा रहा है जिसके कारण बोर का पानी दूषित हुआ इस पानी का उपयोग करने से यह 8 से 10 परिवार के सदस्य उल्टी और दस्त से पीड़ित हुए उसमें दो व्यक्तियों को जबलपुर इलाज हेतु भेजा गया जिससे वह ठीक हुए बाकी शेष मरीज को बीएमओ जबेरा द्वारा ग्राम करौंदी मनगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचकर इलाज जारी किया व बोर में ब्लीचिंग पाउडर डालकर उसे कुछ दिन उपयोग न करने को कहा गया मौके पर जिला सीईओ, जनपद पंचायत जबेरा सीईओ,पीएचई एसडीओ, जबेरा तहसीलदार, जबेरा बीएमओ व स्वास्थ विभाग की टीम मौजूदगी रही