कुरतरा मदरसे मे डाला ताला तो आमने सामने आए दो पक्ष
फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव कुरतरा मे शुक्रवार को मदरसा मे ताला डालने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी के अनुसार बार-बार कहने के बावजूद से मदरसा का ताला नहीं खुल तब सद्दाम ने डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। विवाद शांत न होने पर पुलिस ने प्रधान के बेटे समेत दो लोगों को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, इमाम को लेकर पिछले कई महीनों से गांव में दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। बताया गया कि प्रधान पक्ष मस्जिद में एक इमाम को लाए। इन्हीं इमाम से मदरसे में बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा तो इमाम ने दो जगह काम करने से असमर्थता जता दी। मस्जिद के लिए नया इमाम रख लिया गया। लगभग तीन माह से अंदर ही अंदर यह तनातनी चल रही थी। 15 अगस्त की सुबह मदरसे के इमाम सुबह कुछ समय के लिए मदरसे में स्थित अपने आवास से चले गये तो प्रधान पक्ष के लोगों ने मदरसे में ताला डाल दिया तो इमाम ने बच्चों संग मदरसे के बाहर ही ध्वज फहराया। तभी दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। शुक्रवार को पूरे दिन माहौल तनावपूर्ण रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया रात भर थाने मे बैठाए रखा। शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों पक्षों ने कार्रवाई नहीं करने का आवेदन दिया है।
प्रवन पाण्डेय
Indian Tv News
जिला संवाददाता बरेली