ऑपरेशन सवेरा” की सफलता : कोतवाली देहात पुलिस ने दबोची महिला तस्कर
150 ग्राम अवैध चरस बरामद
सहारनपुर। नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को यह कार्रवाई की। पुलिस ने जहाँगीर नर्सरी के सामने बन्द कमरे के बाहर बरामदे से सोमन उर्फ शिखा पत्नी मोनू निवासी वर्धमान कालोनी थाना कोतवाली देहात को दबोचा।
गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्ता के खिलाफ थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा अपराध संख्या 359/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक सुबोध कुमार शर्मा
महिला उपनिरीक्षक रश्मि
हेड कांस्टेबल संजीव कुमार कांस्टेबल अनिरुद्ध खोखर।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़