सहारनपुर/मिर्जापुर हथिनी कुंड बैराज से
हथिनीकुंड बैराज से हालात बिगड़ने पर यमुना नदी मे छोड़ा गया 1 लाख 28 हजार 280 क्यूसेक पानी….
शिवालिक पहाड़ियों व मैदानी इलाकों मे देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज का बढ़ रहा जलस्तर….
शिवालिक पहाड़ियों एंव मैदानी इलाकों मे बीती देर रात से लगातार हो रही तेज मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र की हथनीकुण्ड बैराज का जलस्तर लगातार बढ़ने की ओर अपना रुख बनाए हुए है! जिसके चलते हथनीकुंड बैराज पर बिगड़ते हालात को देखते हुए हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी मे दोपहर 3:00 बजे तक 1 लाख 28 हजार 280 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है! जबकि हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी मे छोड़े गए पानी का असर यमुना नदी किनारे बसे गाँवो सहित दिल्ली तक देखने को मिलेगा! जिसके चलते यमुना नदी किनारे बसे गाँवो मे प्रशासन की ओर अलर्ट घोषित कर दिया गया ओर निचले इलाकों मे रहने वालों से सावधान रहने की अपील की जा रही है! जबकि हथनीकुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहें बढ़ते पानी को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी लगी हुई है!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़