खबर बेहट से
डीएम एसपी के निर्देश पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने चलाया चाबुक
मिर्जापुर क्षेत्र से पांच डंपर व बेहट से एक डंपर व दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
अवैध खनन व परिवहन करने वाले कारोबारियों में मचा हडकंप
बेहट(सहारनपुर)। डीएम व एसएसपी के निर्देश पर राजस्व व पुलिस विभाग की टीम ने एसडीएम मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में मिर्जापुर व बेहट क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन करने वालों के खिलाफ चाबुक चलाया गया। इस दौरान मिर्जापुर क्षेत्र से पांच डंपर व बेहट से एक डंपर व दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर बंद किए हैं। पुलिस व राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन व परिवहन कारोबारियों में हडकंप मच गया हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर अभिलाष चौबे, नायाब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, मिर्जापुर कोतवाल अजय कुमार, बेहट इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी आदि भी मौजूद रहें रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़