नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द बघेल ने झूठी अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया,अफवाह फैलाने वाले आधा दर्जन से ज्यादा अभियुक्तों को भेजा जेल
कोई भी झूठी अफवाह फैलाएगा तो बक्शा नहीं जाएगा: नई मंडी थानाप्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द बघेल ने अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है वे जनता को जागरूकता के साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमें भी दर्ज करना शुरू कर दिया है। पुलिस की जांच में अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है और आज भी नहीं मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सचिन चौधरी व उनकी टीम ने चोर होने की झूठी अफवाह फैलाने वाले 08 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा ड्रोन उडने एवं चोर होने की बढ़ती अफवाहों की रोकथाम, कानून एवं शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी के कुशल निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चोर होने की झूठी सूचना फैलाने वाले 08 अभियुक्तगणो के नाम हसीन पुत्र मौ० सगीर व सुहैल पुत्र हसीन व शाहरूख पुत्र हसीन व कसीम पुत्र हसीन व सचिन पुत्र जितेन्द्र कुमार व मनीष पुत्र धर्मेन्द्र व योगी उर्फ विवेक पुत्र हरिमल व कार्तिक पुत्र कृष्ण कुमार समस्त निवासीगण ग्राम नसीरपुर थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर को आज ग्राम नसीरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़