सिंग्रामपुर से पोड़ी लिंक रोड़ पर रेलिंग न होने से हादसों बड़ा खतरा बेपरवाह प्रशासन।।
रिपोर्टर सुनील शुक्ला
सिंग्रामपुर/// दमोहः जबलपुर स्टेट हाईवे को जोड़ने वाली पौड़ी कोडा लिंक रोड अंधी मोड पर दिशा सूचक यंत्र ना होने और पूलिया पर रेलिंग न होने से आए दिन घटना घटित हो रही है ग्रामवासी प्रमोद धनगर ने बताया हरदुआ कोंडा ग्राम के पास अंधी मोड पर कोई ऐसा सूचक यंत्र नहीं है साथ ही दो बरसाती नाले निकले हैं उन पर पुलिया तो बना दी गई है लेकिन रेलिंग नहीं लगाई गई है जिससे आए दिन टू व्हीलर फोर व्हीलर वाहन और मवेशी घटना का शिकार हो रहे हैं क्रॉसिंग के दौरान पुलिया से लोगों की मौत भी हो चुकी है उसके बाद ही प्रशासन नहीं जाग रहा है ग्राम कोंडा के पास जो पुलिया निकली है उसे पर आए दिन घटना घटित हो रही है जो कि इसका अंदाजा लगाया जा सकता है सिंग्रामपुर से 15 ग्रामों को जोड़ने वाली है पौड़ी लिंक रोड पर अक्सर सड़क हादसे होते रहते ओर हरदुआ, कोडा़ पुलिया का नाम एक्सीडेंटल पॉइंट पड़ गया है जहां दो मोड़े है जो हाईरिस्क प्वाइंट्स हैं ग्राम से महज यानि 50 मीटर की दूरी पर लापरवाही ही हादसे का कारण बन सकती है आये दिन खतरनाक पॉइंट पर हर हप्ते कोई ना कोई बाहन हादसाग्रस्त हो जाता है।