सोनहुला मोड़ के पास बाइक सवार प्रधानाध्यापक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल
मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोनहुला मोड़ के पास का है। जहां बबेरू कस्बा निवासी नवनीत सिंह पुत्र धनराज सिंह उम्र करीब 45 वर्ष, यह मऊ गांव में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। जो आज शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे विद्यालय जाते समय सोनहुला मोड़ के पास अचानक तेज रफ्तार बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसमें प्रधानाध्यापक नवनीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अपने-अपने विद्यालय जा रहे अध्यापकों ने देखा तो घायल नवनीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में निजी साधन के द्वारा भिजवाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट