उरई(जालौन):
जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने बाले ग्राम प्रधान का हुआ सम्मान:
जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान ममता को सम्मानित कर उत्कृष्ट कार्य करने की दी बधाई:
कैंच द रैन के अन्तर्गत जनपद जालौन की ग्राम पंचायत सतोह की प्रधान ममता देवी ने भारत सरकार की योजना को धरातल पर विकसित करने के लिये हार्वेस्टिंग सिस्टम से लेकर जल संरक्षण और जल संचय जन भागेदारी के तहत प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को समझ कर, मन मे सुनी जाने बाली नून नदी की खुदाई का बेहतर कार्य किया। जिस पर उनको उत्कृष्ट कार्य करने का जलशक्ति मन्त्रालय भारत सरकार ने सम्मान देकर प्रशंसा की। 15 अगस्त को लाल किले से विकास खण्ड कोंच की ग्राम पंचायत सतोह प्रधान ममता देवी को कैच द रैन ,पर उत्कृष्ट कार्य करने पर जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने सम्मानित किया। जनपद वापिस आने के उपरांत उक्त ग्राम प्रधान का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आभार ब्यक्त किया और बधाई दी। जिलाधिकारी ने प्रधान से कहा जनहित में जो सराहनीय कार्य हो उन्हें और भी बेहतर तरीके से करे। मनरेगा उपायुक्त रामेन्द्र सिंह कुशवाह ने भी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिकिशोर सिंह पटेल का आभार ब्यक्त किया। श्री सिंह ने बताया प्रधान प्रतिनिधि के मन मे कैच द रैन के अंतर्गत वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम समझ मे आया और मेरे पास आये । प्रधान को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के पास ले गए।जिन्होंने जल संचय एवं जल संरक्षण जन भागेदारी की बात कही।डीएम ने ग्राम पंचायत सतोह पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया और उक्त कार्य को आगे करने की रणनीति बनाई जो आज लाल किले पर सफल सावित हुई।डीसी मनरेगा ने बताया ग्राम प्रधान ने जनहित के लिए 02 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाये, जिससे सरकारी भवनों के जल को जमीन में संरक्षित किया,गांव में 24 सोख्ता गड्ढे बनवाये,जन भागेदारी के तहत 14 किमी0 सतोह से विरगुआं गांव तक 3 मीटर गहरी नून नदी की खुदाई की।उक्त कार्य करने से आज क्षेत्र का वाटर लेविल बढ़ गया। गांव के किसानों की लगभग 600 एकड़ भूमि सिंचित न होने से खराब हो जाती थी, जल संरक्षण से उसका भी निस्तारण हो गया है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश