चिलकाना पुलिस द्वारा अवैध खनन से भरे 2 डम्पर किए गए सीज
सहारनपुर चिलकाना थाना प्रभारी चंद्र सेन सैनी की पुलिस टीम ने चिलकाना सुल्तानपुर से गन्देवड रोड से ( एच.आर 58 ई 4567 व ( एच.आर 58 ई 80 22 ) दो डंम्परों को चिलकाना क्षेत्र के गन्देवड रोड से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.सहारनपुर चिलकाना थाना प्रभारी चंद्र सेन सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चिलकाना क्षेत्र के गन्देवड रोड से पकड़े गए अवैध खनन से भरे ओवरलोड दोनों डंम्परों के विरुद्ध चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन माफियाओ के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
आपको बता दे की चिलकाना पुलिस द्वारा अवैध खनन से भरे डम्परो को पड़कर कर चिलकाना थाने लाकर सीज कर दिया है चिलकाना थाना प्रभारी चन्द्र सेन सैनी की पुलिस टीम ने सोमवार की सुबह अवैध खनन माफियाओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना ज़िला खनन अधिकारी व अन्य उच्च अधिकारी को दी गई है.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़