हरी झंडी दिखा के यातायात रैली को रवाना किया गया
यातायात नियमों से लोगो को जागरूक करने के लिए निकाली यातायात सप्ताह रैली
आज दिनांक 30/09/2021 को हमीरपुर जिले के राठ कस्बे मे अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिला अध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र कुमार सोनी ( भोले ) ने अपने नगर के सभी पदाधिकारी सदस्यो के साथ यातायात नियमो को बताते हुए लोगो को रैली के माध्यम से जागरूक कराया !, आये दिन होती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगो को यातायात से संबंधित सारी जानकारियों से अवगत कराया ! जिससे लोगो को सड़क से होने वाली दुर्घटनाओं से लोगो का अनमोल जीवन को बचाया जा सके !
यह रैली राठ रामलीला मैदान से सुरु करके राठ नगर के जुलूस रोड होते हुए निकली गयी !, लोगो को हैलमेट सीटबेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया ! और सारे सड़क के नियमो को बताया गया ! जिससे भविष्य मे लोगो की सड़क दुर्घटनाओ को होने से बचाया जा सके !
इंडियन टीवी न्यूज से जिला रिपोर्टर
कैलाश चंद्र सोनी