कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है।
जीतू पटवारी को तुरंत मध्य प्रदेश की समस्त बहनों से माफी मांगनी चाहिए…
युवा नेता दीपक शर्मा भाजपा जिला उमरिया
–
👉 जिला ब्यूरो चीफ दीपक शर्मा उमरिया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का यह बयान कि “मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब पीती हैं” यह घोर आपत्तिजनक है, व तीज जैसे पवित्र पर्व के अवसर पर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।
यह बयान सामाजिक और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है, जो महिलाओं की गरिमा और उनकी भूमिका को कमतर आंकता है। तीज का त्योहार महिलाओं के लिए पवित्रता, समर्पण और सौभाग्य का प्रतीक है, पूज्यनीय नारी शक्ति के लिए इस तरह की टिप्पणी करना बेहद निन्दनीय है।
कांग्रेस ने फिर मध्य प्रदेश की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। मध्य प्रदेश की महिलाएं अपनी मेहनत, संस्कृति और सामाजिक योगदान के लिए जानी जाती हैं, और इस तरह का बयान उनकी मेहनत और सम्मान को अपमानित करता है।
जीतू पटवारी आपकी मानसिकता नशे में है।