यमुना नगर से संदीप गाँधी की रिपोर्ट
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की वर्तमान सांसद कुमारी सैलजा जिला कांग्रेस कमेटी, यमुनानगर ग्रामीण के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नरपाल गुर्जर और शहरी अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी धर्मशाला, जगाधरी जिला यमुनानगर में पहुंची।
जहां उन्होनें उन दोनों जिलाध्यक्षों को इस नव नियुक्ति की बधाई देते हुए बहुत बड़ी जिम्मेवारी बताया और आशा जताई की वे अवाम् और कांग्रेस पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा व लग्न से कार्य करेंगें।
कुमारी सैलजा पूर्व में अम्बाला लोकसभा व हल्का यमुनानगर से भी सांसद रह चुकीं हैं,
यहाँ के कार्यकर्ताओं विशेषकर श्याम सुंदर बतरा ने उनके द्वारा पूर्व में करवाये गये जनहित कार्यों को याद करते हुए उनकी प्रशंसा की साथ ही यमुना नगर जगाधरी के किसी भी कार्यकर्ता को न भूलने के लिए उनका दिल से धन्यवाद भी किया।
*प्रैस वार्ता के दौरान उन्होनें इंडियन टीवी न्यूज चैनल के संवावदाता संदीप गाँधी से राईट टू एजूकेशन के मुद्दे सवाल का जवाब दिया और इसे सरकार की विफलता बताते हुए गरीब बच्चों के हक के लिए जगाधरी के विधायक अकरम खान और सढौरा की रेणु बाला को इस विषय पर विधान सभा में 40 बच्चों के हक की आवाज उठाने के लिए निर्देश दिए।*
यमुनानगर से संदीप गाँधी की रिपोर्ट