राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
जिला परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास द्वारा बताया गया कि राजगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कांसी में सहायिका के पद पर संजू बाई पिता रामसिंह भील निवासी जूनापानी का चयन हुआ है,के संबंध में लेख है कि ग्राम जूनापानी का खेडा महिला एवं बाल विकास की परियोजना राजगढ़ के अंतर्गत आता है परियोजना राजगढ़ द्वारा अभी अनंतिम सूची जारी की गई है तथा अनंतिम सूची का प्रकाशन इसलिए किया जाता है कि अनंतिम सूची में शामिल किसी आवेदक के संबंध में यदि किसी को कोई दावा प्रस्तुत करना हो अथवा आपत्ति लगानी हो तो वह अपनी आपत्ति लगा सके तथा आपत्ति के निराकरण के पश्चात् ही नियुक्ति आदेश जारी किया जाता है। इस संबंध में वस्तुस्थिति यह है कि आवेदिका संजू बाई को उसके निवास संबंधी प्रमाण पत्र के आधार पर खंड स्तरीय समिति द्वारा अनंतिम सूची में स्थान दिया गया है न कि उनका चयन करके उक्त पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उक्त पद पर परियोजना कार्यालय, जिला कार्यालय में ऑफलाईन शिकायत प्राप्त हुई हैं। उक्त प्रकरण को जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर जांच समिति के निर्णय के आधार पर नियुक्ति करने अथवा नहीं करने संबंधी निर्णय लिया जायेगा।
अभी केवल अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। अनंतिम सूची प्रकाशन पश्चात् उक्त ग्राम की अनंतिम सूची में शामिल महिला के संबंध में आपत्ति प्राप्त हुई है जिसका निराकरण जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति द्वारा निवास संबंधी दस्तावेजों की जांच किये जाने के पश्चात् ही नियुक्ति करने अथवा नहीं करने संबंधी निर्णय लिया जायेगा।