डीएम-एसएसपी ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा जोश
सहारनपुर । डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में गुरुवार को खेल जगत का एक बड़ा आयोजन देखने को मिला। यहां प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर (बालक/बालिका) जूडो प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति से स्टेडियम गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों से जहां शारीरिक और मानसिक विकास होता है, वहीं अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन की ओर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने प्रतिभागियों से खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जूडो जैसे मार्शल आर्ट खेल न केवल आत्मरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं बल्कि युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखते हैं। आशीष सैनी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़