थाना कोतवाली देहात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल, 1 किलो चांदी के आभूषण, 2 तमंचे और बाइक बरामद
सहारनपुर । थाना कोतवाली देहात पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात शकलापुरी निर्माणाधीन बाईपास पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस को रोकने के प्रयास पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर पकड़ा गया, जबकि एक अन्य को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पारस पुत्र कुशलपाल निवासी ग्राम पुवारंका (घायल) और तनुज पुत्र जयकुमार निवासी ग्राम तेलीपुरा, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 1 किलो चांदी के आभूषण (पाजेब आदि), 2 तमंचे .315 बोर, 2 खोखा व 4 जिंदा कारतूस और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP11 CJ4694) बरामद की है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु.अ.सं. 369/2025 धारा 304(2) बीएनएस में वांछित थे। पुलिस फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़