गुघाल मेले की तैयारी को लेकर डीएम-एसएसपी की बैठक, सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर दिए दिशा-निर्देश
सहारनपुर । आगामी गुघाल मेले के सकुशल आयोजन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने संयुक्त रूप से बैठक की। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मेला व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण, स्वच्छता एवं भीड़ प्रबंधन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, चिकित्सा सुविधा तथा यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़