सहारनपुर थाना कोतवाली मण्डी, पुलिस ने सट्टा किंग मुल्ला टोनी को किया गिरफ्तार सट्टे के 31500/- रूपये बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग व गश्त की जा रही है। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में व मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी निर्यात निगम अश्वनी कुमार की पुलिस टीम ने जुआ/सट्टे की खाई बाडी करने वाले नगर का नामचीन अभियुक्त जिशान उर्फ मुल्ला टोनी पुत्र जहीर अहमद उर्फ मजनू व फैसल उर्फ मन्तशा पुत्र जिशान उर्फ मुल्ला टोनी निवासीगण पीर वाली गली न0 16 को पीर वाली गली के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक पेन, डायरी पर्चा व सट्टा की नगदी 31500/- रुपये बरामद किये गये। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्तगण के विरूध्द थाना कोतवाली मण्डी मु0अ0स0 338/2025 धारा 13 जी में मुकदमा दर्ज किया गया अभियुक्त जिशान उर्फ मुल्ला टोनी पुत्र जहीर अहमद उर्फ मजनू निवासी पीर वाली गली न0 16 थाना मण्डी की समाज में एक बडे सट्टा खाईबाडी करने वाले के रुप में शोहरत है जिसके और नेटवर्क की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार सटटा किंग के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि हम ज्यादा पढे लिखे नही हैं साहब हम गरीब आदमी हैं अपना खर्चा चलाने के लिये सट्टे की खाईबाडी करते है। साहब हमें माफ कर दो।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़