एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी ली
परेड के बाद पुलिस लाइन परिसर का किया गहन निरीक्षण
क्वार्टर गार्ड, मैस, एमटी शाखा, आरओ व बैरकों का लिया जायजा
सहारनपुर । जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण कर अनुशासन और परेड की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस बल की तैयारियों और कार्यशैली की बारीकी से समीक्षा की।
परेड के उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण करते हुए क्वार्टर गार्ड, मैस, एमटी शाखा, आरओ कार्यालय, प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रशिक्षण स्थल तथा पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए और साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं अनुशासन पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम भी लिया, जहां जवानों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मियों के हितों और मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाए, ताकि वे और अधिक मनोबल एवं तत्परता के साथ जनता की सेवा कर सकें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़