दिनांक 28.08.2025 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक शामली रामसेवक गौतम के आदेशानुसार चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम एवं अपराध में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर 01 जुआरी को सट्टा लगाते हुये सट्टा पर्चा, पेन व 620/- रुपये सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली शामली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त –
1.नफीस उर्फ रज्जाक पुत्र कलुवा निवासी मोहल्ला पसारियान थाना कोतवाली जनपद शामली ।
बरामदगी का विवरणः-
1.नकदी 620 /- रुपये ।
2.सट्टा पर्चा, पेन ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 ज्ञानेन्द्र कुमार थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
2.का0 मयन कुमार थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
सूरज कौशिक जिला प्रभारी शामली INDIAN TV NEWS