नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
इचाक में पिकअप वैन की चपेट में आने से पति-पत्नी घायल
हजारीबाग: रांची-पटना मार्ग (एनएच 33) पर इचाक थाना क्षेत्र की नेशनल पार्क घाटी में शनिवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 10:35 बजे घटी।
घायलों की पहचान कोडरमा जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत तितिर चांच गांव निवासी शंभू दास और उनकी पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शंभू दास अपनी पत्नी के साथ अपनी मोटरसाइकिल (JH10AS 7358) पर सवार होकर इचाक के कुटुमसुकरी गांव स्थित अपने ससुराल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान, पीछे से आ रही एक पिकअप वैन (JH01DX 6995) ने उन्हें टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही इचाक पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एनएच एंबुलेंस की मदद से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग पहुंचाया।