दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian Tv News
राम जानकी मंदिर से हैंडपंप की चोरी, घोसी कोतवाली क्षेत्र में चोरों के ऊपर कोई लगाम नहीं।
घोसी मऊ: घोसी कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है। आज एक ऐसा ही मामला अमिला नगर पंचायत अंतर्गत चिरैयाडाड़ स्थित राम जानकी मंदिर का आया है। बता दें कि बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर से हैंडपंप उखाड़ ले गए।
जब ग्रामीण सुबह मंदिर पहुंचे तब वे लोग देखे कि हैंडपंप ही गायब है। गांव के ही प्रवीण पटेल ने बताया कि मंगलवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठीहार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे।
कार्यक्रम के दौरान ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया होगा।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया था, लेकिन अभी तक किसी तरह की कार्यवाही या गिरफ्तारी की खबर नहीं है।
इस घटना से दो दिन पहले बोझी क्षेत्र के जमुवारी और कटिहारी गांवों से अज्ञात चोरों ने तीन भैंस भी चुराई थी।
इन मामलों का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे क्षेत्रीय जनता पुलिस प्रशासन को लेकर बहुत ही नाराज़ है।
लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। क्षेत्रीय पुलिस के लिए इन वारदातों का खुलासा करना अब एक बड़ी चुनौती बन चुका है।
आगे की खबर जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…
धन्यवाद…