अखिक भारतीय वैश्य अग्रवाल चेतना मंच की एक अति महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली रोड़ स्तिथ एक होटल के सभागार में सम्पन्न हुई, बैठक में वैश्य अग्रवाल चेतना मंच के विस्तारीकरण को लेकर चर्चा के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ, साथ ही शिशिर मित्तल को आवास विकास मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया।
सहारनपुर: वैश्य अग्रवाल चेतना मंच की एक बैठक वरिष्ठ वैश्य समाज के स्तम्भ ओर भाजपा के नगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई, बैठक में अध्यक्षता करते हुए नीरज गुप्ता ने वैश्य एकता पर बल देते हुए समाज के अंतिम वगक्ति को इस सन्गठन से जोड़ने पर बल दिया, वरिष्ठ पत्रकार व व्यापारी नेता आलोक अग्रवाल ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमे मिल जुल कर प्रयास करने होंगे तथा बिना किसी भेदभाव के वैश्य समाज के सुख दुख में खड़े होकर सामाजिक रूप से एक संदेश देने का कार्य करेंगे। चेतना मंच के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि हमारी किसी से कोई प्रतिस्पर्धा नही है, हमे निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए, राजेश गुप्ता ने कहा कि समाज मे एकजुटता ही हमारा धयेय है, राजेश तायल ने कहा कि हमे समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को भी साथ लेकर चलना होगा। प्रदीप गुप्ता ने कहा कि आज जो भी संगठन विघटन के कगार पर है उसका कारण वैश्य समाज के व्यक्तियों की उपेक्षा करने है, हमे समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर चलना चाहिए, वरिष्ठ पत्रकार नीरज सिंघल ने कहा कि वैश्य समाज के दुख में सबसे पहले खड़े हो चाहे सुख में न खड़े हो, बैठक में महाराजा अग्रसेन की जयंती पर एक चिकित्सा कैम्प के आयोजन पर भी बल देते हहै कहा कि चिकित्सा कैम्प में चेतना मंच के व्यक्ति अपना नाम हज लिखवाएंगे बल्कि आने वाले व्यक्तियों को ही वरीयता दी जाएगी। बैठक में चिकित्सा कैम्प के साथ एक भजन संध्या का भी प्रस्ताव रखा गया जिस पर गंभीरता पूर्वक विचार किया गया, साथ ही बैठक में सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया साथ ही सदस्यता शुल्क मात्र 100 रुपये रखने का प्रस्ताव भी रखा गया, बैठक में मुख्य रूप से अरविंद गुप्ता, आलोक अग्रवाल, नीरज गुप्ता, गौरव गर्ग, नीरज सिंघल, विजय गुप्ता, लखन पाल गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, शिशिर मित्तल, अमित सिंघल, राजेश तायल, नवीन सिंघल, सुशील जिंदल, प्रदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, संजय अग्रवाल, प्रवीण कुमार मित्तल, रजनीश मित्तल, अरुण बंसल, अनिल सिंघल, कमल गर्ग, राजेन्द्र कंसल, आदित्य गर्ग, मयंक गोयल, अश्वनी गुप्ता, मुकेश गोयल, श्रवण मित्तल, राहुल गर्ग आदि की उपस्तिथी रही।
आलोक अग्रवाल
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़