श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मदनपुरी सहारनपुर के जैन समाज के लोगों द्वारा आज दसलक्षण पर्व का छठा दिन उत्तम संयम धर्म व सुगंध दिवस ( धूप दशमी ) के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर पंडित इंद्रसेन जैन शास्त्री ने उत्तम संयम धर्म के महत्व पर प्रकाश ड़ालते हुए बताया कि संसार के विषय -भोगों से दूर रहकर अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखना ही उत्तम संयम धर्म है ।
सहारनपुर श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मदनपुरी कॉलोनी सहारनपुर मे जैन समाज के लोगों द्वारा दसलक्षण पर्व का छठा दिन उत्तम संयम धर्म व सुगंध दिवस ( धूप दशमी ) के रूम में मनाया गया ।आज प्रातः काल जैन मंदिर में जैन समाज के लोगों द्वारा श्रीजी की शांतिधारा व विशेष पूजा अर्चना की गई । जैन समाज के लोगों ने आज सभी जैन मंदिरों में सुगंध चढ़ाकर व धूप खेकर सुगंध दिवस ( धूप दशमी) पर्व मनाया । उसके पश्चात पंडित इंद्रसेन जैन शास्त्री ने उत्तम संयम धर्म के बारे में बताया कि उत्तम संयम धर्म का पालन कर मर्यादा में रहने से जीवन महान बनता है । जो हमें मोक्ष मार्ग की ओर ले जाता है । रात्रि में जैन मंदिर में महिला जैन मिलन शांतिनाथ द्वारा मिले सुर मेरा तुम्हारा धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सचिन जैन, सुधांशु जैन, मयंक जैन, मंदिर कमेटी पदाधिकारी धीरज जैन, सुनील जैन, सुधीर जैन, विपिन जैन, राकेश जैन, सुरेंद्र जैन, गौरव जैन, पीयूष जैन, राजेश जैन , प्रवीण जैन, प्रमोद जैन, मुकेश जैन, मानसिंह जैन, गिरीश जैन, राजीव जैन, विनय जैन, उज्जवल जैन, अनुपम जैन,अथर्व जैन, सीमा जैन, सुमन जैन, अनीता जैन,राखी जैन, आभा जैन, रुचि जैन, मंजू जैन,परी जैन, अन्नू जैन, अंजली जैन अन्य जैन समाज के लोग उपस्थित रहे ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़