कार्यालय यातायात पुलिस जनपद सहारनपुर
आज दिनांक 02.09.2025 को सहारनपुर पुलिस ने एस0के0 फाइनेंस के सहयोग से पुलिस लाइन्स से यातायात जागरूकता पर एक विशेष सीएसआर पहल के तहत एक एल0ई0डी0 जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना की गई ।
यह वैन अगले 15 दिनों तक सहारनपुर शहर की यात्रा करेगी, जिससे नागरिकों के बीच सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन पर संदेश प्रसारित किए जाएंगे इस पहल का उद्घाटन सिद्धार्थ वर्मा एसपी ट्रैफिक, सहारनपुर ने अमरप्रीत सिंह बत्रा सीइओ, एसके फाइनेंस के साथ किया था। इस मौके पर सीओ ट्रैफिक, प्रभारी यातायात व एस के फाइनेंस के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।
सहारनपुर पुलिस सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता अभियानों के माध्यम से एक सुरक्षित और अनुशासित यातायात वातावरण बनाने के लिए सहारनपुर नगर क्षेत्र के मुख्य चौराहों पर उक्त एलईडी वैन द्वारा जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे ।
आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व
पुलिस अधीक्षक यातायात
जनपद सहारनपुर
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़