उरई(जालौन):
जुलूसे मुहम्मदी में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब:
सरकार की आमद मरहबा,के नारों से गूंज उठा आसमान:
उरई शहर में मुहम्मद साहब के जन्मदिवस पर धूमधाम से निकाला गया जुलूसे मुहम्मदी, पूरी दुनियाँ को अमन और शांति का मार्ग दिखाने वाले पैग़म्बरे इस्लाम मुहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर अंजुमन फिदायाने रसूल के ज़ेरे एहतमाम क़ादरी चौराहा बज़रिया से सदर जुलूसे मुहम्मदी हज़रत मारूफ मियां सज्जादा नशीन, गंज मुरादाबाद शहर इमाम मंजूर बरकाती,नायब सदर फ़िरोज़ रहमानी ने तिलावते क़ुरआन के बाद अमनों खैरियत की दुआ के साथ जुलूसे मुहम्मदी को हरी झंडी दिखाकर आगे बढ़ाया। जुलूस मुहम्मदी में हज़ारों अकीदतमंदो ने सरों पर टोपियाँ लगाकर,हाथों में छोटे बड़े इस्लामी परचम (झंडे) लिए पूरे जोशो खरोश के साथ कतारबद्ध होकर मुहम्मद साहब का गुणगान करते हुए चल रहे थे जुलूस में बड़े बुजुर्ग घोड़ों पर तो शहर के तमाम मदरसों के बच्चे रंगीन पोशाकों में नाते नबी पढ़ते हुए चल रहे थे। जुलूसे मुहम्मदी अपने तयशुदा मार्गों से आगे बढ़ता रहा उन रास्तों पर जगह जगह हिन्दू और मुस्लिम भाईयों ने मिलकर पुष्प वर्षा की स्टाल लगाकर चाय शर्बत और मिष्ठान खिलाकर जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया और गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। साथ ही मुस्लिम धर्म गुरुओ का स्वागत किया। जुलूस को कमांड करने के लिए राज़ीउर्रह्मान कुंकु, हाजी इसरार खान, शफीकुर्रहमान कशफी,रिहान सिद्दीकी,हाजी शफीक खान,नबीउद्दीन, रज्जाक कामरेड,नुरमुहम्मद मंसूरी,शकील बरकाती,शुजाउद्दीनइबादत अली शानू ,हाथों में झंडी लेकर जुलूस को कतारबद्ध तरीके से आगे बढ़ाते रहे। जुलूस में बड़े बड़े झंडे अलग छटा बिखेर रहे थे। जुलूस घंटाघर छुट्टन चाट वालों की गली से होता हुआ भगत सिंह चौराहे पर पहुँचा। इसी दौरान संयोजक जुलूसे मुहम्मदी सदर इमाम जमील अहमद कादरी,शाही इमाम फिरोज अली रहमानी,धर्म गुरु हाफ़िज़ जब्बार क़ारी शम्सुल कमर साहब ने खिताब किया कहा कि मुहम्मद साहब पूरी दुनियां के लिए रहमत बन कर दुनियाँ तशरीफ़ लाये उन्होंने पूरी दुनियां को प्यार मुहब्ब्त का जो सन्देश दिया है। हम सबको मिलकर उस पर चलना चाहिए और अपने वतन से मुहब्बत की हिदायत भी हमें पैग़म्बरे इस्लाम ने दी। हम सबको उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। शहर क़ाज़ी शकील बेग रहमानी हाफिज़ यूसुफ साहब शहर इमाम मंजूर बरकाती, कारी हसन साहब ने भी जूलूस में शिरकत की। जूलूस में प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा । इस मौके पर यातायात प्रभारी लगातार ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाले रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश