रिपोर्टर अर्जुन दांगी
शासकीय माध्यमिक विद्यालय बांगपुरा में आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आदरणीय रामबाबू पाटीदार, बीआरसी आदरणीय गजेंद्र शर्मा, संकुल प्राचार्य रमेशचंद्र दांगी,संस्था प्राचार्य एवं राज्य शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष तथा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित आदरणीय सुरेश दांगी
,जनशिक्षक कमलेश पाटीदार, राज्य शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष श्री ईश्वरसिंह परमार, पिरामल फाउंडेशन से बालचंद कारपेंटर, विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गिरिराज सोनी जी, शिवनारायण वर्मा , यशवंत सिंह दांगी सहित की विशेष उपस्थिति रही।
सभी अतिथियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्टाफ के प्रत्येक साथी एवं छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाया गया कि वे कम से कम पाँच पौधों की सुरक्षा एवं उन्हें जीवित रखने का प्रयास करेंगे।
इस सामूहिक पहल ने विद्यालय परिसर को हरियाली से आच्छादित करने के साथ ही विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।