किसान डिग्री कॉलेज बहराइच की शिक्षिका वा आस्था वेलफेयर सोसाइटी की डायरेक्टर डॉ सविता वर्मा को लखनऊ में स्वामी सारंग ग्लोबल पीस फाउंडेशन (SSSGPF) संस्था ने एक ऐतिहासिक अवसर पर “विमेन ग्लोबल पीस एम्बेसडर 2025” घोषित किया है। यह सम्मान उन्हें समाज में शांति, नारीशक्ति और वैश्विक एकता को बढ़ावा देने के उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया है।
डॉ. सविता वर्मा हाल ही में “Mrs Universe West Asia 2025” का ताज जीत चुकी हैं और अब वह भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए फिलिपीन्स में होने वाले Mrs Universe 2025 के मंच पर कदम रखने जा रही हैं। उनका यह चयन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। श्री स्वामी सारंग जी महाराज ने बताया के नारी शक्ति ही सृष्टि की धुरी है। जब नारी जागृत होती है, तो विश्व में शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। डॉ. सविता वर्मा जैसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो यह हमारे देश की संस्कृति, मूल्य और गौरव की झलक पूरी दुनिया को दिखाता है। इस अवसर पर फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ. निधि शर्मा ने भी डॉ. सविता वर्मा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा के यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। सविता जी केवल भारत ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व में नारीशक्ति और शांति का संदेश ले जा रही हैं। हमने फाउंडेशन के स्तर पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियों के लिए प्रोत्साहित किया है। मैंने अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें मार्गदर्शन और प्रशिक्षण भी प्रदान किया है, ताकि वे आत्मविश्वास और गरिमा के साथ विश्व मंच पर भारत की पहचान को और ऊँचाइयों तक ले जाएँ।”