दुद्धी सोनभद्र। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने जानकारी दी है कि एम.ए. (हिन्दी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र) एवं एम.एससी. (वनस्पति विज्ञान) प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 सितम्बर 2025 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
यह पंजीकरण मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने बताया कि निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेने से समय पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सकेगी। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न कर समय रहते आवेदन कर प्रवेश सुनिश्चित करें।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह