पुलिस-मीडिया कैलेंडर और न्यूज़ परिक्रमा मैगजीन का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने किया विमोचन, जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा सहित वरिष्ठ पत्रकारों की रही मौजूदगी।
सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा आज पुलिस मीडिया कैलेंडर और न्यूज़ परिक्रमा मैगजीन के नए अंक का विमोचन किया गया, पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद और समन्वय को मजबूत करने की परंपरा का यह एक अटूट हिस्सा है। इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा, न्यूज़ परिक्रमा के मुख्य संपादक नवाज़िश खान, संपादक सुभाष कश्यप, न्यूज़ नेटवर्क-10 के प्रभारी सजंय चौधरी, एनपीटीवी के पश्चिमी प्रभारी अंशुल तोमर और वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र मेहरा मौजूद रहे, विमोचन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारिता को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि पत्रकार की कलम हमेशा निष्पक्ष और सच्चाई पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह बिना किसी दबाव के जनता तक सही सूचना पहुंचाए, जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा ने पुलिस कप्तान को विश्वास दिलाया कि पत्रकार हमेशा निष्पक्षता और सच्चाई के साथ काम करते रहेंगे, उन्होंने कहा कि संगठन समय-समय पर कार्यशालाओं के माध्यम से पत्रकारों को पेशेवर और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देता रहेगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़