सुबोध पब्लिक स्कूल, एयरपोर्ट, सांगानेर, जयपुर में कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों के लिए “साइबरबुलिंग और सोशल मीडिया ज़िम्मेदारी” विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, किशोरों में *साइबरबुलिंग की समस्या,* सकारात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षित ऑनलाइन प्रथाओं के महत्व के प्रति जागरूकता लाना था।
मुख्य अतिथि के रूप में *वित्त सचिव (व्यय) श्री नवीन जैन (आईएएस) और डॉ. मुन्मुन शर्मा ने* अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। श्री जैन वर्तमान में राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के नोडल एवं पर्यवेक्षी प्राधिकारी के रूप में कार्यरत हैं तथा स्पर्श अभियान से भी जुड़े हैं। कन्वीनर वीना जामड ने श्री जैन का स्वागत सम्मान किया ।
सेमिनार में विशिष्ट वक्ताओं ने विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया के नैतिक उपयोग और साइबर अपराधों के कानूनी परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में इंटरैक्टिव चर्चाएँ, वास्तविक जीवन के केस स्टडी और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के व्यावहारिक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।
विद्यालय की प्राचार्या शालिनी कपूर ने कहा—
“हमारे विद्यार्थियों को डिजिटल युग में केवल तकनीकी दक्ष ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार और सजग नागरिक भी बनना है। इस प्रकार के सेमिनार उन्हें सुरक्षित, सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण सोशल मीडिया उपयोग की दिशा में प्रेरित करते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे सोशल मीडिया का उपयोग संयमित और जिम्मेदारी से करेंगे तथा स्वयं को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक के रूप में विकसित करेंगे।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिर्पोट