किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
भिलाई। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कंटेनर से 3 क्विंटल 88 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई कुम्हारी टोल प्लाजा पर की गई, जहां कंटेनर वाहन NL01-AH-9524 को रोककर तलाशी ली गई। कंटेनर से 13 बोरियों में पैक 388 पैकेट गांजा मिला। बरामद माल की कुल कीमत नगदी सहित लगभग 1 करोड़ 53 लाख रुपए आंकी गई है।
मुख्य आरोपी उमेश यादव, निवासी बिहार, ने पूछताछ में कबूला कि वह ओडिशा से गांजा लेकर नागपुर पहुंचाने जा रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस की टीम नागपुर पहुंची और वहीं पर दो और आरोपियों मुस्ताक अहमद और फयाज अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।