एसओजी टीम व थाना कांधला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार
शामली।
जनपद शामली पुलिस को बड़ी सफलता उस समय मिली जब एसओजी टीम और थाना कांधला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आल्दी की पुलिया के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया और उनके कब्जे से अवैध असलहा व अन्य सामान बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, थाना कांधला क्षेत्रान्तर्गत पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ शातिर बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना पर एसओजी टीम और थाना कांधला पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी कर आल्दी की पुलिया के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।
घटना की जानकारी पर तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं पुलिस ने मौके से हथियार, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया। बदमाशों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक शामली ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हमेशा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की मजबूती पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस सफल कार्यवाही में एसओजी टीम और थाना कांधला पुलिस की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
जिला क्राइम रिपोर्टर — तल्हा मिर्जा, शामली
📞 7505343051