सोनभद्र।भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह ने एक सूचना जारी करते हुए बताया कि सत्र 2024-25 में बी०ए०, बी०एस-सी और बी०काम के पांचवें व छठवें सेमेस्टर के वे परीक्षार्थी जो पिछली परीक्षाओं में किसी विषय या पेपर में अनुपस्थित रहे हैं अथवा अनुतीर्ण हुए हैं, उन्हें पुनर्परीक्षा का अवसर प्रदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक छात्र-छात्राएं 12 सितम्बर से 16 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्नपत्र हेतु 1000 रुपये का शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। साथ ही, परीक्षार्थियों को ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी 17 सितम्बर तक महाविद्यालय में जमा करनी होगी अन्यथा उनका आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा।
प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर अपना परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह