मंडल ब्यूरो चीफ चंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट
ओबरा सोनभद्र । ओबरा अर्बन पी एच सी ओबरा पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया गया है जिसमें स्थानीय नगर पंचायत ओबरा अध्यक्ष श्रीमती चांदनी जी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया जिसमें हॉस्पिटल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक सहाय ANM श्रीमती साधना सिंह एवं मनीष गौतम स्टाफ नर्स उजाला भारती आकांक्षा गौतम पशुपति नाथ उपाध्याय एवं श्री जहांगीर जी के सहयोग से आयोजन संपन्न हुआ यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा एवं दवाइयां वितरित की जाएगी समस्त कार्यक्रम अर्बन पी एच सी पर ही डॉक्टर आलोक सहाय की देखरेख में चलता रहेगा ।