सिवनी, मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती है, लेकिन सिवनी जिले में मूंग खरीदी के नाम पर हुए कथित महाघोटाले ने इन दावों की पोल खोल दी है। इस फर्जीवाड़े की अब तक कोई ठोस जांच न होने से, यह साफ है कि बड़े प्रभावशाली चेहरे इसमें शामिल हैं जिले में मूंग खरीदी के लिए 5 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, लखनादौन सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। समिति के प्रबंधक तुलसीराम डेहरिया और केंद्र प्रभारी इंद्र कुमार के मुताबिक, इस केंद्र ने टी.ओ.टी. वेयर हाउस में 18000 क्विंटल मूंग की खरीद की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खरीदी फर्जीवाड़े का एक हिस्सा है, जिसका मास्टरमाइंड एक ऐसा सक्रिय गिरोह है, जो लंबे समय से लखनादौन क्षेत्र में सक्रिय है।
यह गिरोह बिना किसी भौतिक जांच के, फर्जी रिकॉर्ड और भोले-भाले किसानों के आधार कार्ड का उपयोग कर करोड़ों का चूना लगा रहा है। बताया जाता है कि इस घोटाले में प्रबंधक, केंद्र प्रभारी और सर्वेयर सहित कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं। सरकार ने मूंग की खरीद दर ₹8,682 प्रति क्विंटल तय की है, लेकिन इस गिरोह को हर क्विंटल पर ₹2,000 का भारी मुनाफा हो रहा है, जो सीधा-सीधा किसानों की जेब से निकल रहा है।
अगर सागर की तर्ज पर सिवनी के सभी पाँचों खरीदी केंद्रों की गहन जांच की जाए, तो एक बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। कहा जा रहा है कि सिवनी जिले में हुई लगभग 80-90 हजार क्विंटल मूंग खरीदी की अगर सही तरीके से जांच हो जाए, तो कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। इस मामले में जांच में हो रही देरी प्रशासन पर कई सवाल उठा रही है। यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो इस फर्जीवाड़े का दायरा और भी बढ़ सकता है, जिसका सीधा नुकसान उन किसानों को होगा, जो अपनी फसल बेचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
इस पूरे मामले में राजस्व विभाग और आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित कहानी और लखनादौन में जिस तरह से भ्रष्टाचार हुआ है, उस पर प्रशासन की चुप्पी कई संदेहों को जन्म दे रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ बड़े लोग इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। किसान संगठनों और आम नागरिकों ने तुरंत उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि इस घोटाले में शामिल सभी लोगों को सख्त सजा मिल सके और भविष्य में ऐसे फर्जीवाड़ों पर रोक लगाई जा सके
जांच होने तक खबर चलती रहेगी इंडियन न्यूज़ रिपोर्टर संतोष गोलानी मोबाइल नंबर 843595 9411