कैमोर रामलीला मैदान में झूले के दामों पर लगा अंकुश, बच्चों में खुशी की लहर
कटनी –कैमोर पत्रकार संघ की पहल पर नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। कैमोर रामलीला मैदान में झूले के बढ़े हुए दामों पर अंकुश लगाने के लिए कुछ दिन पूर्व माननीय जिला कलेक्टर एवं एसडीएम विजयराघवगढ़ विकास शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया था।
इसी क्रम में कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष पलक नामित ग्रोवर को भी विभिन्न मांगों से अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को समझते हुए नगर परिषद अध्यक्षा पलक नामित ग्रोवर ने यह मुद्दा क्षेत्रीय विधायक संजय सतेंद्र पाठक और एसीसी प्रबंधन के समक्ष रखा। विधायक द्वारा एसीसी प्रबंधन से चर्चा के बाद झूले के दामों में कमी करने का निर्णय लिया गया।
अब रामलीला मैदान में छोटे झूले का किराया 10 रुपए और बड़े झूले का किराया 30 रुपए तय किया गया है। इस निर्णय के बाद बच्चों और अभिभावकों में खुशी की लहर है।
गौरतलब है कि एसीसी कैमोर का दशहरा विश्व प्रसिद्ध दशहरा माना जाता है और इस बार झूले के कम दाम बच्चों के उत्साह को और बढ़ाएंगे।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट