सहारनपुर से ब्रेकिंग न्यूज़
तीन साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पूर्व एमएलसी महमूद अली (एमडी) की आज होगी जेल से रिहाई–समर्थकों में खुशी की लहर,
सहारनपुर: पूर्व एमएलसी हाजी मौ. इकबाल के परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी–जिसके बाद जेल में बंद उनको चारों बेटो की रिहाई हुई थी–लेकिन उनके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली कागजी कार्रवाई के कारण जेल में ही रुक गए थे–लेकिन एक बार फिर हाजी इकबाल के परिवार के लिए राहत भरी खबर है–तीन साल से जेल में बंद पूर्व एमएलसी महमूद अली को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है–कोर्ट के आदेश पर आज पूर्व एमएलसी महमूद अली की जेल से रिहाई हो सकती है–जेल से रिहाई की खबर लगते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है–उनके वकील संजय वर्मा ने बताया कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से आदेश आने के बाद आज पूर्व एमएलसी महमूद अली की रिहाई हो रही है–सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है शाम को रिहाई हो जाएगी। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़