दुद्धी सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही पोस्ट ऑफिस के पास रविवार की शाम लगभग पांच बजे दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार (22) पुत्र रमेश यादव निवासी घिवही ज़ोरुखाड़ किसी कार्य से लौटकर घर पहुंच रहे थे। घर के सामने बाइक खड़ी करते ही पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक टकरा गए। जोरदार टक्कर में संतोष कुमार बुरी तरह घायल हो गए।
वहीं दूसरी बाइक चला रहे मुकेश कुमार (28) पुत्र कुबेर निवासी रोरवा, थाना कोन एवं उसके साथ बैठे चाचा प्रदीप कुमार (21) पुत्र मुन्नू भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया। चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह