बरतने तथा इसमें संलिप्त होने की आशंका के मामले में लाइनहाजिर हुए कुशीनगर के 25 पुलिस कर्मियों को अब जिला छोड़ना पड़ेगा।
नवागत एसपी ने इन पुलिसकर्मियों को जिले के बाहर स्थानांतरण करने के लिए एडीजी को पत्र लिखा है। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। गोरखपुर के पिपराइच में पिछले 15 सितंबर की रात गो-तस्करों ने छात्र की हत्या कर दी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था। कुशीनगर और पिपराइच पुलिस ने दो दिन पूर्व रामकोला के पगार में मुठभेड़ कर इनामी पशु तस्कर अब्दुल रहीम के दोनों पैर में गोली मारकर दबोच लिया।
सीएम की सख्ती के बाद पुलिस महकमा गो तस्करों पर बड़ी कार्रवाई में जुटा हुआ है। गोरखपुर की घटना में शामिल अधिकतर तस्करों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। कुशीनगर एसपी संतोष कुमार मिश्रा व देवरिया के एसपी के मुख्यालय संबद्ध होने के बाद एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन ने पिछले 18 सितंबर को जिले में फोरलेन के सभी थानों व चौकियों का निरीक्षण किया था। उसके बाद जिले के दो प्रभारी निरीक्षकों समेत 25 पुलिसकर्मियों को लाइन जाहिर कर दिया गया है। शुक्रवार की देर शाम नवागत एसपी केशव कुमार ने जिले में पहुंच कर ज्वाइन किया तथा रविवार को एसपी ने एडीजी जोन गोरखपुर को दागदार पुलिस कर्मियों को जिले के बाहर भेजने के लिए पत्र लिखा है। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। कोट पशु तस्करी को लेकर जिले में लाइन हाजिर हुए पुलिसकर्मियों को जनपद से बाहर दूसरे जिले में तबादला करने के लिए एडीजी जोन को पत्र लिखा गया है। वहां से आदेश मिलते ही उनपर कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के किसी भी मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केशव कुमार, एसपी, कुशीनगर